तेहरान। शनिवार रात को लेबनान में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। इन हमलों में बेरूत के एक होटल को निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग ठहरे हुए थे।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, होटल पर हमले में चार लोग मारे गए। जबल अल-बतूम और कफ्र रुम्मान में हुए हमलों में पांच लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हवाई हमले देश के अन्य हिस्सों में भी हुए हैं। इस बीच, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। संगठन ने कहा कि उनके लड़ाकों ने अल-मलिकिया सैन्य ठिकाने पर मौजूद इजराइली सैनिकों को रॉकेटों से निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के किर्यात शमोना पर कामीकाजे ड्रोन हमले का भी दावा किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जंग के 5 बड़े अपडेट्स…
ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 5,535 घरों और 1,041 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर भी हमले हुए हैं। US-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध में अब तक 1,701 मौतें हो चुकी हैं, जबकि इजराइल के 1,765 लोग घायल हुए हैं।
