SIKAR रिटायर्ड कांस्टेबल के सूने मकान से नकदी सहित चार लाख के गहने व सामान चाेरी

 | 
zscv
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!   चाेराें ने अलमारी में रखा गुल्लक भी नहीं छाेड़ा। उसमें तीन हजार रुपए अलग से बचाकर रखे हुए थे।  गुजरात में निजी कंपनी में काम करता है।घटना  दाैरान वह परिवार के साथ गुजरात गया हुआ था। सूने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा ताे नजदीक स्थित डेयरी के कर्मचारियाें ने फाेन कर उन्हें सूचना दी। इस पर उसने अपनी बेटी सुमन काे माैके पर भिजवाया। देखा कि दीवार में फिट अलमारी, कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए हैं। संभालने पर मालूम हुआ कि चाेर गुल्लक में रखे तीन हजार रुपयाें सहित साेने की दो अंगूठी, दाे जाेड़ी चांदी की पायजेब, आठ जाेड़ी चांदी की छड़ और 120 जाेड़ी महिलाओं के कपड़े नहीं मिले।   रिटायर्ड कांस्टेबल के सूने मकान में घुसे चाेर आलमारी व बक्से के ताले ताेड़कर उसमें रखे साेने-चांदी के गहने व 120 जाेड़ी औरताें के कपड़े ले गए। उनकी कीमत करीब चार लाख रुपए है। उसकी बेटी सुमन ने उद्याेग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संभावना है कि चाेर रात काे करीब एक से सुबह चार बजे के बीच मकान में घुसे हाेंगे। अलमारी और बक्साें काे ताेड़ा है। कपडे़ और अन्य कीमती सामान उठाकर ले जाने पर लगता है कि चाेराें की संख्या भी एक से ज्यादा हाे सकती है।   डेयरी पर रात काे 12 बजे तक कर्मचारी काम करते हैं। इसके बाद सुबह चार बजे उठकर वे फिर काम में लग जाते हैं।घटना के बाद एएसआई विद्याधर सिंह माैका मुआयना कर गए हैं, लेकिन चाेराें का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।