SIKAR पॉलिस के दौरान ही बदल देते गहने, फिर थमा जाते थे नकली चेन

 | 
de
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों बदमाश फेरी लगाकर घरों में जाकर गहने चमकाने का काम करते हैं।  कैमिकल में पड़ी नकली चेन देकर असली लेकर फरार हो जाते हैं। फतेहपुर में भोतकियों की हवेली के पीछे घोड़ा कबर के पास रहने वाले केलाश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 12 अगस्त को दो लोग घर आए थे। सोने के जेवर चमकाने के लिए कहने। उसको पत्नी की सोने की चेन दे दी। चेन चमकाकर वे लौट गए। दो दिन बाद उसको ढंग से देखा तो वह बदली हुई दिखी।  वह नकली मिली।फतेहपुर कोतवाली ​थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि मामले की जांच करके बिहार निवासी कुनेल मांडल और रविनाथ ठठेरा जो सीकर में पुरोहित की ढाणी में किराए से रहते है। लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  जिले के विभिन्न इलाकों में घूमकर दोपहर में महिलाओं को सोने के जेवर चमकाने का झांसा देकर ठगी करते है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की हुई पीड़ित की सोने की चेन बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करके दूसरी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रहे है।