विज्ञान पत्रिका ‘द साइंस ऑफ द नेचर’ में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है, “हमारा अनुमान है कि मकड़ी समुदाय साल भर में 40 से 80 करोड़ टन कीड़ों को अपना शिकार बनाता हैं।” बीमारी फैलाने वाले कीड़े-मकोड़ों को इंसान से दूर रखने में मकड़ियां कितना अहम रोल अदा करती हैं। खासकर जंगलों और घास वाले इलाकों में, जहां ये मकड़ियां रहती हैं।एक रिपोर्ट में लिखा है की हमें उम्मीद है कि ये अनुमान और इतनी बड़ी मात्रा से आम लोगों में मकड़ियों के योगदान को लेकर जागरुकता बढ़ेगी।
बताया गया है कि दुनिया भर के इंसान हर साल 40 करोड़ टन मांस और मछली का सेवन करते हैं। वहीं व्हेल्स को एक साल में 28 से 50 करोड़ टन खाने की जरूरत होती हैं। और सीबर्ड्स सात करोड़ टन सीफूड खाती हैं।
मकड़ियों की कुल 45 हजार प्रजातियों के बारे में जानकारी है और सभी मांस खाती हैं।
मकड़ियां बहुत बढ़िया शिकारी होती हैं। इसके अलावा वे अन्य जीवों का खाना भी बनती हैं।