×

Pandit Dhirendra Krishna Shastri Promotes Indian Culture in Australia

Pandit Dhirendra Krishna Shastri has embarked on a significant journey to Australia, where he is promoting Indian culture and spirituality. His events in cities like Canberra, Perth, and Sydney aim to elevate Indian heritage on a global platform. A highlight of his visit will be his address at the Parliament of Australia on April 8, focusing on world peace and unity. This initiative not only seeks to spread spiritual messages but also aims to foster cultural dialogue and understanding among diverse communities. Join us as we explore the impact of his mission and the importance of cultural exchange in today's world.
 

Promoting Indian Heritage on a Global Stage


छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से जुड़े युवा कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। अपनी दिव्य वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा के जरिए वे न सिर्फ प्रवचन दे रहे हैं, बल्कि विश्व शांति और मानवता का संदेश भी फैला रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में भव्य कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में उनके भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा का सबसे खास और ऐतिहासिक पल 8 अप्रैल को कैनबरा में देखने को मिलेगा, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया के हॉल में अपना उद्बोधन देंगे. यह विशेष कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म को समर्पित होगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य लोग
इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई समाज के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन केवल प्रवचन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संस्कृतियों के संगम और आध्यात्मिक संवाद का एक अनूठा उदाहरण बनेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पूरी यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्वभर में स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। इस अभियान के जरिए दिए जा रहे संदेश मानवता को जोड़ने और विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में नई प्रेरणा दे रहे हैं।