×

रालोद प्रमुख अजित सिंह के जाने से किसानों ने दिल्ली में अपना बड़ा वकील खो दिया : Rakesh Tikait

किसानों के बड़े नेता और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह के कोरोना से जंग हार जाने की खबर बृहस्पतिवार को जब गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों को मिली तो उन्हें बड़ा सदमा लगा। किसान नेता की असमय मौत पर किसान पीड़ित और व्यथित नजर आए। आन्दोलनस्थल पर किसानों ने अजित सिंह को श्रद्घांजलि
 

किसानों के बड़े नेता और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह के कोरोना से जंग हार जाने की खबर बृहस्पतिवार को जब गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत किसानों को मिली तो उन्हें बड़ा सदमा लगा। किसान नेता की असमय मौत पर किसान पीड़ित और व्यथित नजर आए। आन्दोलनस्थल पर किसानों ने अजित सिंह को श्रद्घांजलि दी और दो मिनट मौन भी रखा। किसानों ने आन्दोलनस्थल पर चल रहे मंच को भी स्थगित कर दिया।

इस दौरान मंच से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, “किसानों ने दिल्ली में अपना बड़ा वकील खो दिया। जब 28 जनवरी को किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया तब चौधरी अजित ने बड़ा हौसला दिया। उन्होंने सीधे फोन करके कहा कि डरना नहीं, हटना नहीं। हम सब साथ हैं।”

“चौधरी साहब का किसानों को बड़ा सहारा था। आंदोलन के बीच-बीच में भी बात करते रहे और हमेशा हौसला अफजाई करते रहे। चौधरी साहब का जाना किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ऐसा नुकसान, जिसका आकलन भी मुश्किल है।”

टिकैत ने आगे कहा कि, “चौधरी साहब का जीवन हमेशा किसानों से जुड़ा रहा, गांव के लोगों से जुड़ा रहा। उनकी विचारधारा पूर्ण रूप से गांव और गरीब की थी। जीवन भर वे गांव और गरीब के लिए काम करते रहे।”

–आईएएनएस