×

Jammu and Kashmir के शोपियां में जवान ने की खुदकुशी

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 62 मुख्यालय के सिपाही चंद्र पाटिल ने शोपियां जिले के जवोरा गांव में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार
 

जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 62 मुख्यालय के सिपाही चंद्र पाटिल ने शोपियां जिले के जवोरा गांव में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि जवान ने ये कदम क्यों उठाया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस