अगर आपके भी व्यापार में हो रहा है लगातार नुकसान तो ये बाते हो सकती है जिम्मेदार...

 | 
df

कई बार काफी प्रयासों के बाद भी व्यापार में लगातार नुकसान होता रहता है। अक्सर ऐसा होता है कि थोड़ी आमदनी होने के बाद उससे ज्यादा पैसा कई और लग जाता है। इतना नहीं इन पैसों को रोका भी नहीं जाता है। ऐसे में लोग अक्सर अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं। कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो घर या दुकान में वास्तु दोष का कारण बनती हैं। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में।

इसमें सबसे पहला कारण है कि व्यापार की जगह पर पानी की सही निकासी नहीं होती है। जिसमे हम साधारण मानते है। लेकिन  लेकिन वास्तुकला की दृष्टि से यह अच्छा नहीं है। टपकने से धन की हानि होती है।

लगातार नुकसान होने का दूसरा कारण है कि व्यापार की जगह पर किसी वस्तू का टूटा होना। अगर आप अपने बिजनेस में वृद्दी चाहते है तो वहां से टूटी हुई वस्ती को हटा दे। सीढ़ियों के नीचे कचरा रखने से आर्थिक नुकसान भी होता है। कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई रखी जाती है उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

मकड़ी के जाले का होना भी वास्तु की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। ऐसे में आलस्य फैलता है और लोगों की निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है। लोग दुविधा में हैं।

कई बार तिजोरी सही दिशा में नहीं होती है जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है। इसे दक्षिण की ओर मुंह करके रखें ताकि तिजोरी उत्तर की ओर हो।

घर हो या दुकान, जल निकासी का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। दक्षिण या पश्चिम दिशा में जल निकासी को वास्तु दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। यह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।